हमें वैक्सीन लगवाने के लिये लोगों को प्रेरित करना है – जिला न्यायाधीश गुप्ता
सीहोर
जिला चिकित्सालय सीहोर स्थिति कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के सभागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजवर्धन गुप्ता ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 के वेक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। जिला न्यायाधीश ने कोरोना वायरस कोविड- 19 का टीका लगवाया। अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एस.के. नागोत्रा ने भी टीका लगवाया।
जिला न्यायाधीश राजवर्धन गुप्ता गुप्ता द्वारा शिविर में कोविड-19 वैक्सीनेशन के बारे में कहा वेक्सीनेशन कार्य में लगे डॉक्टर्स की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमें केवल वैक्सीन लगवाना ही नहीं है, बल्कि अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। जिससे वैक्सीनेशन की लक्ष्य पूर्ति शतप्रतिशत की जा सके और सीहोर जिला शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो सके।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस.के. नागोत्रा द्वारा कहा गया कि वैक्सीनेशन के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी जानकारी दी तथा कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कोविड-19 बीमारी का इलाज भी निशुल्क होगा।
डॉक्टर श्री आर के वर्मा द्वारा शिविर में वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा टीकाकरण के लाभ के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि वैक्सीन लाभकारी एवं कारगर है। वैक्सीन लगवाने के बाद काउंटर से प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें।
शिविर में श्री अनीस उद्दीन अब्बासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, डॉ आनन्द शर्मा सिविल सर्जन, डॉ.आर.के.वर्मा, डॉ.नीरा श्रीवास्तव, डॉ अर्चना राजपूत तथा प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

पाठको की राय